उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून को प्रातः 07 बजे से शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के खेल मैदान में जिला स्तरीय सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस सायकल रैली में जिले के गणमान्य नागरिकांे, आम जनता, मीडिया प्रतिनिधि, खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, स्काउट गाईड एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली का आयोजन शासकीय पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग ऊपर-नीचे रोड, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए नया बस स्टैण्ड डोम में समापन होगी। उक्त सायकल रैली में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड कैडेट एवं एनएसएस को प्रातः 07 बजे के पूर्व उपस्थित होने कहा गया है।
जांजगीर-चांपा. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से…
मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम इंदौर में…
बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…
बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…
राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…
- 605 किसानों ने 1763 एकड़ में की पॉपकॉर्न मक्का की खेती- अनुबंध खेती से…