CG : सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल …
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉकअप में एक युवक द्वारा ब्लेड से खुद को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसे पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना जरहाभाठा क्षेत्र में आयोजित शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा था। आरोपी की पहचान रामा कुर्रे के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से पैंट की जेब में रखा एक चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को लॉकअप में रखा गया था, जहां कुछ समय बाद उसने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से अपने हाथ और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी परिचित महिला मधु और एक नाबालिग लड़का उससे मिलने थाने पहुंचे थे। पुलिस इन दोनों की भूमिका की भी जांच कर रही है कि मुलाकात के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने ब्लेड का छोटा टुकड़ा पहले से अपने पास छिपाकर रखा था और उसी का उपयोग कर खुद को चोट पहुंचाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी होश में है और उसने स्वीकार किया है कि उसने यह कदम स्वयं उठाया है।
एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…
इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…
राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने देश…
कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने, प्रधानमंत्री आवास…