छत्तीसगढ़

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

गरियाबंद : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है। जिसके माध्यम से प्रदेश के कोई भी नागरिक अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव सीधे शासन तक पहुंचा सकता है। हेल्पलाइन में दर्ज प्रत्येक शिकायत का संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलने के साथ शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विकसखण्ड मैनपुर के ग्राम पंचायत गोहरापदर के वार्ड क्रमांक 01 डाकोपारा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप को मरम्मत के बाद पुनः चालू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को फिर से नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है। क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी टीआर धु्रव ने बताया कि ग्राम गोहरापदर के उपसरपंच मेघराम बघेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप काफी समय से बंद पड़ा है तथा टंकी में भी सुधार की आवश्यकता है।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्रेडा विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने 13 जुलाई 2026 को स्थल का निरीक्षण कर सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी जांच की। निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों को दूर करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया गया। जिसके बाद संयंत्र को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील कर दिया गया। पंप के चालू होने से डाकोपारा में पेयजल आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई है। सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए संतुष्टि पत्र भी उपलब्ध कराया। 

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

2 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

2 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

2 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

2 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

2 hours ago