CJP प्रदर्शन पर डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा दावा, बोले- ‘प्रोटेस्ट में शामिल लोग असली छात्र नहीं’

रायपुर
छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव ने शुक्रवार को नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि इसमें हिस्सा लेने वाले लोग असली स्टूटेंड नहीं लगते बल्कि पॉलिटिक्ल पार्टियों के भेजे हुए लोग हैं।

असली स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे
उन्होंने दिल्ली और रायपुर में हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि असली स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं, जबकि प्रोटेस्ट करने वाले पॉलिटिकल रूप से मोटिवेटेड लग रहे हैं।

असली स्टूडेंट नहीं हैं ये लोग
डेप्युटी सीएम अरुण साव ने कहा कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले असली स्टूडेंट नहीं लगते। ऐसा लगता है कि उन्हें पॉलिटिकल पार्टियों ने भेजा है। जो स्टूडेंट पढ़ रहे हैं, वे अपनी पढ़ाई में बिजी हैं। डेलीगेशन की बात सुन ली गई है और सभी को डिसिप्लिन में अपनी बात रखनी चाहिए।

दरअसल, सीजेपी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वह कथित नीट पेपर लीक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही परीक्षा सिस्टम में भी सुधार करने की बात कर रहे हैं। पार्टी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाया है और सरकार पर ज्यादा जवाबदेही के लिए दबाव डाल रही है।

लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं का कर रही अपमान-साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं केार में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए हैं। उनका मानना है कि लोकतंत्र संवाद और संविधान से चलता है, अराजकता से नहीं।लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाएंसंवैधानिक सम्मान: अरुण साव का कहना है कि लोकतंत्र की ताकत देश का संविधान और जनता का जनमत है, न कि दबाव की राजनीति।

अराजकता का विरोध: राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं को तोड़ने और लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाने वाले कृतियों की उन्होंने कड़ी निंदा की है।विपक्ष पर हमला: कांग्रेस पार्टी पर लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई देती है, लेकिन उनके कार्य इसके विपरीत रहे हैं।

राहुल गांधी के अराजक आंदोलन पर डिप्टी सीएम अरुण साव का प्रहार

राहुल गांधी ने देश में अराजकता फैलाने का कुत्सित प्रयास किया : डिप्टी सीएम अरुण साव
लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन अराजकता का नहीं। राहुल गांधी जी द्वारा आंदोलन के नाम पर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाना और स्वयं को देश से ऊपर समझना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने का जनता को भड़काने का कुत्सित प्रयास किया।

कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज
इसके साथ ही साव कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी अंदरूनी पॉलिटिक्स बीजेपी पर थोपनी चाहिए। कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई होती है, जबकि रेगुलर ऑर्गेनाइजेशन मीटिंग बीजेपी के कामकाज का एक रूटीन हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने कई फैसले लिए हैं। केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए सरकार बिल लेकर आ रही है।

Admin

Recent Posts

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…

39 minutes ago
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का…

44 minutes ago
बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…

54 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी…

59 minutes ago
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

भोपाल  विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर…

1 hour ago
जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के…

1 hour ago