छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार-2026 : खैरानवापारा समाधान शिविर बना जनसुनवाई का सशक्त मंच, 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

967 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं के तहत 137 हितग्राही लाभान्वित

रायपुर ,

 सुशासन तिहार-2026 : खैरानवापारा समाधान शिविर बना जनसुनवाई का सशक्त मंच, 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत  खैरागढ, छुईखदान, गंडई, जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के खैरानवापारा में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनभागीदारी और प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर में खैरानवापारा क्लस्टर की 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ के लिए आवेदन दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान किए जा रहे लाभों एवं सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 967 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 798 मांग एवं 169 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा 137 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले। सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने समाधान शिविर को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बताते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की बात कही।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों को सांकेतिक चाबी एवं 07 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 02 महिला समूहों को बैंक ऋण वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 सुपोषण किट तथा 15 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट दी गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 323 आवेदन प्रमुख रहे। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु 42 आवेदन, मनरेगा योजनांतर्गत 64 आवेदन, राजस्व विभाग से संबंधित 38 आवेदन एवं खाद्य विभाग अंतर्गत 87 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सर्वाधिक 474 आवेदन दर्ज किए गए। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, खाद्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।
    कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य डोनार सिंह भेडि़या, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय वर्मा, सरपंच प्रकाश जंघेल, सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम अविनाश ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत छुईखदान केश्वरी देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

8 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

8 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

8 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

8 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

9 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

9 hours ago