छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026 : पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा, चौति बाई को मिली पीएम आवास की सौगात

रायपुर , खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम खैरानवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में 80 वर्षीय हितग्राही चौति बाई के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवास की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। वर्षों से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही चौति बाई अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकेंगी।

चौति बाई ने बताया कि बरसात के दिनों में उनका पुराना मकान काफी जर्जर हो जाता था, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं पक्का मकान बनवाने में सक्षम नहीं थीं। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद उनका नया आवास तैयार हुआ।

सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों द्वारा उन्हें आवास की चाबी सौंपते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपने नए घर की चाबी पाकर चौति बाई भावुक हो उठीं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

kgnews

Recent Posts

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

भोपाल मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं पर…

24 minutes ago
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव भोपाल भारतीय संस्कृति और हिंदू…

43 minutes ago
महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

55 minutes ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

1 hour ago
CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

धमतरी/कुरुद। जिले के पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत आने वाले बिरेझर चौकी क्षेत्र के स्थित शीतला…

1 hour ago
CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

1 hour ago