छत्तीसगढ़

CG : सुसाइड मामला, इस स्कूल की एनओसी हो सकती है रद्द

अंबिकापुर  बीते दिनों अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल में शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर छठवीं की मेधावी छात्रा के आत्महत्या के मामले को लेकर जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी कर ली है तो वहीं अब प्रशासन ने भी कार्मेल स्कूल के संचालन के सभी एनओसी को रद्द करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर विलास भास्कर संदीपान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि, अगर स्कूल प्रबंधन से 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो स्कूल के संचालन की सारी एनओसी निरस्त कर दी जाएगी।

बता दें कि अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के प्रताड़ना से तंग आकर छठवीं की छात्रा अर्चिसा ने आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसे लेकर जहां अलग-अलग संगठनों ने स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तो वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षिका सिस्टर मर्सी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर प्रशासन ने भी स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है और अगर स्कूल प्रबंधन के द्वारा संतोष पूर्वक जवाब नहीं मिलता तो इसके संचालन को लेकर भी कार्रवाई की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

47 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

57 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago