छत्तीसगढ़

CG-MH बॉर्डर पर मुठभेड़, दैनिक सामान छोड़ भागे नक्सली

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत नक्सलियों का दैनिक उपयोग का सामान बरामाद किया है। मामला गढ़चिरौली के वांगेतुरी चौकी का है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरौली ट्राइजंक्शन पर वांगेतुरी से 7 किमी पूर्व दिशा में हिद्दुर गांव में नक्सली डेरा डाले हुए हैं। चौकी पर हमला कर बड़ी घटना करने वाले हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद गढ़चिरौली जिले में C-40 कमांडोज को मौके के लिए रवाना किया गया था।

जवानों को भारी पड़ सके नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान विस्फोटक समेत अन्य सामान भी बरामद हुए। साथ ही मुठभेड़ स्थल पर कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। गढ़चिरौली पुलिस का दावा है कि, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। घायलों को उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

37 minutes ago
‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

47 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

47 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

1 hour ago