भिलाई , टाउनशिप के सेक्टर नौ स्थित एक बीएसपी क्वार्टर में देर रात आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लकवाग्रस्त बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घर अन्य तीन सदस्यों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मृतक बुजुर्ग का नाम उमेश नारायण तिवारी 92 वर्ष है। फिलहाल आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 9 के स्ट्रीट 3 में सबसे पहले स्थित बीएसपी क्वार्टर में देर रात अचानक आग लग गई। आग बढऩे पर घर के अंदर मौजूद तिवारी परिवार के लोगों ने शोर मचाया।
आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बाहर निकलकर देखा तो घर के अंदर से आग की लपटें नजर आने से तुरंत पुलिस और जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सबसे पहले घर के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू किया।
लेकिन तब तक घर के बीमार बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। बाकी के तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी लकवा से पीडि़त थे और उन्हें कल ही उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लाया गया था।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…