CG : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

सरगुजा सांसद एवं महापौर ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी

अम्बिकापुर,  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर जन-जागरूकता हेतु आज मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद चिंतामणि महाराज एवं नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने लरंग साय चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिनी मैराथन प्रतापपुर चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है, यह न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। महापौर भगत ने कहा कि नशा शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाएं, अपराध और पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं, इसलिए जन-जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने नशा मुक्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में तहसीलदार अंबिकापुर उमेश्वर बाज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह, शिक्षक-प्राध्यापक, व्यायाम शिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक व्ही.के.उके द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

CG : रायपुर में मुलाकात और महिला से 85 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिर को दबोचा …

दुर्ग. पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का…

5 minutes ago
CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

CG : पति-पत्नी ने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की, दोनों गिरफ्तार …

दुर्ग। प्लॉट बेचने के लिए 8 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी पति-पत्नी ने…

8 minutes ago
CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

CG : मां की गोद से गायब मासूम की लाश मिली …

कोरबा। जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के…

11 minutes ago
CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

CG : रिमांड पर रामगोपाल, 3 साल रहे फरार …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल…

19 minutes ago
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान…

22 minutes ago
MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा लगभग तैयार हो गया…

23 minutes ago