छत्तीसगढ़

CG : सेवा सेतु पोर्टल से तुरंत मिला विवाह प्रमाण पत्र…

नवविवाहिता ने जताया शासन और प्रशासन के प्रति आभार

बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत देवकर की निवासी रेनु मंडावी को विवाह के तुरंत बाद सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध तरीके से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक-02 रानी दुर्गावती वार्ड निवासी एवं रमेश मंडावी की पुत्री रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत देवकर कार्यालय में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उन्हें बिना किसी अनावश्यक विलंब के शीघ्र ही विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह प्रमाण पत्र मिलने से अब वे आधार कार्ड, बैंक खाते में पति का नाम दर्ज कराने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने सहित अन्य आवश्यक शासकीय कार्य आसानी से करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अधिक समय लगने की आशंका रहती थी, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल ने पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बना दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल जैसी जनहितकारी पहल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा, नगर पंचायत देवकर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं घर के नजदीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बच रहे हैं तथा शासन की सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

4 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

4 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

4 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

5 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

5 hours ago