CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुकरीपारा स्थित सर्वोदय स्कूल के पास हुई, जहां सोलर पैनल का काम चल रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कामकाज रोक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोलर पैनल को असेंबल्ड करने का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों का सोलर पैनल 11
हजार किलोवाट के विद्युत तारों के संपर्क में आ गया। बताया गया कि इसी संपर्क के कारण अचानक तेज करंट फैल गया और दोनों कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान आशीष और प्रमोद चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों दुर्ग जिले के औधीं गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों को भी सूचित किया गया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर
पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि असेंबलिंग कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और कैसे सोलर पैनल हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तकनीकी और स्थल निरीक्षण के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। इस हादसे ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…