CG : सौर सुजला योजना से किसानों को राहत…

चाई बनी आसान, दोहरी फसल से बढ़ी आय’

सिंचाई बनी आसान, दोहरी फसल से बढ़ी आय’

रायपुर | बलरामपुर जिले में सौर सुजला योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्षा पर निर्भर रहने वाले किसानों को अब सिंचाई की चिंता नहीं है, क्योंकि इस योजना के अंतर्गत उन्हें सोलर पम्प की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल सिंचाई आसान हुई है, बल्कि किसान अब खरीफ और रबी दोनों मौसम में फसल उत्पादन कर अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। जिले में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। किसान न केवल धान की खेती कर रहे हैं, बल्कि साग-सब्जियों का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

बलरामपुर जिले के ग्राम साहपुर निवासी विनय खलखो ने बताया कि उन्होंने 1.5 एकड़ भूमि पर सोलर पम्प लगवाकर धान और साग-सब्जी की खेती शुरू की है। अब वे दोहरी फसल लेकर अधिक लाभ कमा रहे हैं।इसी तरह ग्राम दोहना की किसान तैनू पैंकरा ने बताया कि पहले रबी की फसल लेना कठिन था, पर अब सोलर पम्प लगने से बिजली की समस्या और बिल की चिंता नहीं रही। वे खरीफ और रबी दोनों फसलों का उत्पादन कर रही हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ग्राम भनौरा के कृषक कृष्णा सिंह ने 3 एचपी क्षमता का सोलर पम्प लगवाया है। अब वे मौसम अनुसार धान के साथ साग-सब्जी भी उगा रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। पहले वर्षा आधारित खेती से सीमित उत्पादन होता था, लेकिन अब किसान पूरे वर्ष खेती करने में सक्षम हो रहे हैं। जिले में चालू वर्ष के लिए 290 सोलर पम्प स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान आधार कार्ड, खसरा नक्शा, जाति प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति और आवेदन शुल्क के साथ अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी, क्रेडा कार्यालय या उप संचालक कृषि कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।सौर सुजला योजना से किसानों को बिजली बिल से राहत मिली है और वे निर्बाध सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे उनकी खेती पर निर्भरता और आमदनी दोनों में वृद्धि हुई है, जो प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

21 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

31 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

41 minutes ago
पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल एवं फॉरेंसिक सभी पाँच स्तंभों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर आए

भोपाल  राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार)…

51 minutes ago
मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग

भोपाल प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के चलते जब किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान…

56 minutes ago
हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक

हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक

रायपुर प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री …

56 minutes ago