307 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा का होगा विस्तार
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के खड़गंवा विकासखंड की सलका जलाशय योजना के लिए 2 करोड़ 50 लाख 18 हज़ार रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
योजना पूरी होने पर 307 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की सुविधा विकसित हो जाएगी। योजना का व्यय अनुसूचित जनजाति उपयोजना की लघु सिंचाई योजना मद से किया जाएगा। वित्त विभाग ने यह स्वीकृति 1 जुलाई 2025 को प्रदान कर दी है।
निर्माण कार्य केवल स्वीकृत राशि और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग डिज़ाइन की मंजूरी और निविदा प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होगा। निविदा तभी जारी होगी जब कम से कम 75 प्रतिशत भूमि बाधारहित रूप से उपलब्ध होगी। यदि भू-अर्जन आवश्यक हो तो वह स्वीकृत राशि की सीमा में ही होगा। अन्यथा कार्य केवल शासकीय भूमि पर किया जाएगा।
राज्य शासन ने कार्य की गुणवत्ता, मितव्ययिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्य की समय सीमा में बढ़ौत्तरी अर्थदंड के साथ ही की जाएगी। राज्य शासन की स्वीकृत परियोजना से क्षेत्र की सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने तथा किसानों को लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…
भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…
रायपुर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…
भोपाल राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार)…
भोपाल प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के चलते जब किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान…
रायपुर प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री …