छत्तीसगढ़

CG : स्कूल से घर लौटने के बाद 9 बच्चों को क्या हुआ, मच गई अफरा-तफरी…

धमतरी: धमतरी जिले के सेमरा-सी गांव में मंगलवार की देर-शाम 9 बच्चे स्कूल से घर लौटे और उल्टी करने लगे। गांव में अफरा- तफरी मच गई। बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। पता चला कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए थे, जिस वजह से सभी बीमार हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

21 जनवरी को सभी बच्चे स्कूल से लौटते समय खेलते हुए रतनजोत के बीज को खा गए। इसके बाद रात में इनकी तबियत बिगड़ी। सभी को उल्टी होने लगी। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने रतनजोत के फल खाए थे। सभी बच्चों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

परिजन रामकुमार शांडिल्य ने बताया कि बच्चे स्कूल में दिनभर थे। शाम 4 बजे स्कूल छूटने के बाद शाम 6 बजे बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया। पूछने पर बच्चों ने बताया कि वे रतनजोत के बीज खा लिए है। सरपंच और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल लाया गया, जहां सभी बच्चे अब खतरे से बाहर है।

जिला अस्पताल के डॉ. अखिलेश देवांगन ने बताया कि रात में 9 बजे बच्चों को अस्पताल लाया गया था। सभी बच्चे ठीक हैं। कुल 11 बच्चों को लाया गया था, इनमें 2 बच्चों ने रतनजोत के बीज नहीं खाए थे, 9 बच्चों ने खाया था, इसलिए उन्हें उल्टी हो रहे थे। सभी बच्चे अब ठीक है। जल्द अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

CM विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…

17 minutes ago
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…

18 minutes ago
MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार, कई मंत्रियों को अचानक हटाए जाने से अटकलें तेज

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…

23 minutes ago
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…

24 minutes ago
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…

35 minutes ago
छिंदवाड़ा में सियासी हलचल तेज, जैतपुर में कमलनाथ के ‘लापता’ पोस्टर लगे, BJP-Congress आमने-सामने

छिंदवाड़ा में सियासी हलचल तेज, जैतपुर में कमलनाथ के ‘लापता’ पोस्टर लगे, BJP-Congress आमने-सामने

छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…

37 minutes ago