छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है : संतोष पाण्डेय

सांसद पाण्डेय ने कवर्धा में किया जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ

कवर्धा । स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सांसद संतोष पाण्डेय ने पीजी कालेज स्थित भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी आडोटोरियम में जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले स्वामी करपात्री स्टेडियम में स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता शपथ का कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली स्वामी करपात्री स्कूल से निकलकर पीजी कालेज तक निकाली गई। सांसद पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को आडोटोरियम में स्वच्छता शपथ और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिले को स्वच्छ रखने वाली स्वच्छता दीदीयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता थीम पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता से न केवल हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बनता है, बल्कि यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को भी सुधारता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें और अपने क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज हमारा शहर स्वच्छता दीदीयों की मेहनत से स्वच्छ और सुंदर है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से गांवों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पहले जहां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था, अब वहां के लोग भी स्वच्छता को प्राथमिकता देने लगे हैं। शौचालयों का निर्माण और कचरे के सही प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं गांवों में प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। इस अभियान से न केवल गांवों की स्वच्छता में सुधार हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य समस्याएं भी कम हुई हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में लाल किले से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान स्वच्छ भारत अभियान’की घोषणा की थी। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर इस अवसर पर कवर्धा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, नितेश अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश चन्दवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, पवन जायसवाल, सौरभ सिंह, अजय ठाकुर, कलेक्टर जनमेजय महोबे, वनमण्डलाधिकारी श्रीशशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों संख्या में स्कूली तथा कालेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

सांसद पाण्डेय ने स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
सांसद संतोष पाण्डेय ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी नागरिकों को स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ में स्वच्छ भारत अभियान और नशा मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस शपथ के माध्यम से उन्होंने समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया, साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से बचने की प्रेरणा दी।

स्वच्छता के प्रति जागरूक करने निकाली गई स्वच्छता रैली
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वामी करपात्री स्टेडियम में स्वच्छता रैली आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली छात्राओं ने स्वामी करपात्री जी स्कूल से स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस रैली के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने की जरूरत पर जोर देते हुए नारे लगाए और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए समाज को साफ और हरा-भरा रखने की अपील की। रैली का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना और लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने किया “एक पेड़ मां के नाम“ पौधरोपण  
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पीजी कॉलेज परिसर में हरीतिमा टीम द्वारा “एक पेंड मां के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिनियों ने पौध रोपण किया। सांसद पाण्डेय ने पौधरोपण करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत पहल है जो पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती है। हरीतिमा टीम द्वारा “एक पेंड मां के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण करना एक प्रशंसनीय कदम है जो हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और संरक्षण के लिए काम करता है।

kgnews

Recent Posts

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

14 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

26 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

27 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

36 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

44 minutes ago