कोरबा । सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजर रहा था। मंत्री ने काफिला रूकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना एनएच मुख्य मार्ग पाली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास की है।
हाईवे में खून से लथपथ पड़ा था युवक
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजर रहा था। मंत्री ने काफिला रूकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
कार चालक को पुलिस ने पकड़ा
बताया जा रहा है कि, मृतक राम अवतार जगत पोलमी का रहने वाला था। वह पाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लिपिक के पद पर काम करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं पाली पुलिस ने फरार कार चालक को टोल नाका के पास पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…