छत्तीसगढ़

CG : हमालों ने खोली अवैध खाद परिवहन की पोल, यूरिया लदा ट्रक पकड़ा…

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ क्षेत्र में यूरिया खाद का अवैध परिवहन करते एक ट्रक पकड़ा गया है। हमालों की सूझ-बूझ व उनकी सक्रियता ने ट्रक में भरे 560 बोरी यूरिया खाद को पकड़ा है। कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर ट्रक को कार्रवाई के लिए थाने में सुपुर्द किया गया है।शासकीय खाद संग्रहण केंद्र भटगांव में क्षेत्रीय सम्बन्धित अधिकारी की साँठ-गाँठ से यूरिया खाद का अवैध परिवहन करने का मामला उजागर हुआ है। हमालसंघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी सूझ-बूझ और सक्रियता दिखाते हुए यूरिया खाद से भरी एक ट्रक को अवैध परिवहन करने के शंका पर संभावी पब्लिक स्कूल के पास रोक लिया। जहां ट्रक चालक को ट्रक में लोडिंग समान के बारे में पूछा गया। ट्रक चालक गोलमोल जवाब देते हुए ट्रक में चावल होने की बात कह दी। इतने में हमालों को और शंका हुआ फिर ट्रक में लोडिंग सामान को चेक किया गया। चेक करने पर पता चला कि लगभग 560 बोरी यूरिया खाद से ट्रक भरा हुआ है।हमालों ने आगे सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित भटगांव तहसीलदार और अन्य  अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। परंतु कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर सुध नहीं लिया। मामले की जानकारी हमालों ने मीडिया को दिया। मौके पर मीडिया टीम पहुँचकर क्षेत्रीय प्रभारी राठौर से बात-चित कर जानकारी लिया राठौर ने भी मीडिया टीम को गोलमोल  जवाब देकर कन्नी काट ली। जानकारी मिलने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा पूरे तीन घंटे तक ट्रक को खड़ा कर रखा गया। आगे मामलें की जानकारी मीडिया टीम ने जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को दी जिसके बाद मौके पर बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार पहुँचा और जाँच किया। जाँच में ट्रक चालक और हमालों से पूछताछ किया गया। पूछताछ में गलत तरीके से खादों का परिवहन करना प्रतीत हुआ । जिसके बाद यूरिया खाद से भरे ट्रॅक को भटगांव थाना में सुपुर्द किया गया।वहीं हमालों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से प्रभारी राठौर और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के साँठ-गाँठ से उनकी रोजी रोटी पर डांका डाल ऐसा परिवहन किया जा रहा हैं। खादों को संग्रहण केंद्र भटगांव में न उतारकर डायरेक्ट क्षेत्र के समितियों में पहुँचाया जाता हैं। अब इस मामलें में हमाल संघ जिम्मदार अधिकारी पर कार्रवाई की माँग की है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

2 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

5 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

5 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

5 hours ago