CG : ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने जारी किए निर्देश…

अम्बिकापुर | भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता दृ स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर विकास भोसकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 3 चरणों (2-8 अगस्त, 9-12 अगस्त एवं 13-15 अगस्त) में संचालित होगा, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कॉरपोरेट एवं निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों के माध्यम से सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

इस दौरान तिरंगा निर्माण के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा और गांव-गांव में तिरंगा वितरण एवं बिक्री केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। पोस्ट ऑफिस एवं उचित मूल्य की दुकानों को भी विक्रय केन्द्र के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया है कि राज्य सरकार की वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता का निर्माण किया जाए।

इसके अतिरिक्त, प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय भाषाओं में बैनर, पोस्टर, रंगोली, तिरंगा सेल्फी जोन, तिरंगा लाइटिंग आदि गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को समूह क्रय व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं निकाय स्तर पर भारत सरकार द्वारा साझा किए गए गूगल फॉर्म लिंक  https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeyrn6d9810NoQ7NquJjOQVXN-MjR9tkBjP7sFZPD-y1aXUPA/viewform   के माध्यम से नोडल अधिकारियों की जानकारी और तिरंगा वितरण संबंधी कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए।
स्वतंत्रता सप्ताह को जनभागीदारी से एक व्यापक उत्सव के रूप में मनाने हेतु यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी कार्यक्रम का सतत् अनुश्रवण करें एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

1 hour ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago