छत्तीसगढ़

CG : हाईटेक बस स्टैंड मार्ग में अतिक्रमण, वार्डवासियों ने की कार्रवाई की मांग…

कवर्धा । हाईटेक बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर रसूखदार व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूखंडों पर अवैध रूप से काम्प्लेक्स निर्माण किया जा रहा है। इससे न केवल सड़क संकरी हो रही है, बल्कि शासकीय राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ वार्डवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो चक्काजाम की चेतावनी दी गई है।

शासकीय भूखंडों पर अवैध निर्माण
वार्ड क्र. 26 के निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि हाईटेक बस स्टैंड मार्ग पर स्थित घोठिया फार्म हाउस के पास कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने शासकीय भूखंडों पर अवैध कब्जा कर काम्प्लेक्स का निर्माण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर 8-10 रसूखदार व्यक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर शासकीय जमीन पर काम्प्लेक्स बनाए गए हैं, जिनका किराया वसूला जा रहा है। इससे शासकीय राजस्व को सीधा नुकसान हो रहा है और वार्डवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

जल्द कार्रवाई की मांग, अन्यथा चक्काजाम की चेतावनी

वार्डवासियों का कहना है कि यदि अवैध निर्माण शीघ्र नहीं हटाया गया, तो वे चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका स्पष्ट कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इन अवैध निर्माणों को तोड़कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

kgnews

Recent Posts

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

4 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

24 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

39 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

57 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

57 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

1 hour ago