CG : हार्वेस्टर चालक से लूट, कम उम्र के लड़कों का गैंग पकड़ाया …
बिलासपुर। मोपका बायपास में सेंदरी के पास हार्वेस्टर चालक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपित और एक नाबालिग को कोनी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में घूमने-फिरने और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम कामनबोड़ निवासी हरमेन्द्र साहू धान कटाई के लिए हार्वेस्टर मशीन लेकर बिलासपुर आया था। 27 मई की रात ग्राम रमतला के पास उसकी मशीन खराब हो गई थी।
मशीन सुधारने के बाद वह भोजन लेने मोटरसाइकिल से ढाबे की ओर जा रहा था। इसी दौरान 28 मई की रात करीब 12.30 बजे मोपका बायपास मोड़ के पास चार युवकों ने उसकी बाइक रुकवाने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और हाथ, मुक्के तथा बेल्ट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लुटेरे उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद कोनी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…
बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…
दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…
रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…
सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…