CG : हिमालयी कछुआ मिला छत्तीसगढ़ के जंगल में …
रायपुर। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। वन विभाग के अधिकारियों ने यहां दुर्लभ और लुप्तप्राय हिमालयी त्रिकारिनेट पहाड़ी कछुए (हिमालयन ट्राइकारिनेट हिल टर्टल) की उपस्थिति दर्ज की है। आमतौर पर हिमालयी और उप-हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले इस कछुए का मध्य भारत के जंगलों में मिलना वन्यजीव विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के लिए विशेष महत्व रखता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रजाति की मौजूदगी न केवल उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है, बल्कि यहां के स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का भी संकेत देती है। जानकारों के अनुसार हिमालयी त्रिकारिनेट पहाड़ी कछुआ मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की उप-हिमालयी पट्टी में पाया जाता है। यह प्रजाति समशीतोष्ण और आर्द्र पर्णपाती वनों में निवास करना पसंद करती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में इसकी मौजूदगी का दर्ज होना वन्यजीव अध्ययन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…
- नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त - समाधान,…
- ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण - स्वच्छ…