बिलासपुर । गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब सीयू सुरक्षा प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के चार छात्रों पर FIR दर्ज कर हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में बवाल मच गया था। वहीं इस मामले में सुरक्षा में चूक को लेकर सीयू सुरक्षा प्रभारी सीमा राय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है।
साथ ही चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच कर रही है। इससे पहले इस घटना से जुड़ा विवादित चैट भी सामने आया था। घटना के आमने आते ही हिंदुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों तूफानचंद्र नायक, अंशुमान सिंह, कौश्तुभमणि पांडे और प्रियांशु सिंह पर धारा 299,196,353(1C)और 115, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।




