दुर्ग। भिलाई में नेहरू नगर चौक पर बना स्व. भजन सिंह निरंकारी अंडर ब्रिज पूरी तरह टूट गया है। इस ब्रिज में एक ट्रेलर घुसकर फंस गया था। इसके चलते पिछले 12 घंटे ब्रिज में आवागमन बंद है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम क्रेन की मदद से ट्रक और ब्रिज के टूटे हिस्से को निकालने में जुटी हुई है।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि घटना देर रात 1-2 बजे के बीच की है। एक महाराष्ट्र पासिंग ट्रेलर रायपुर से हैदराबाद प्लाईवुड लेकर जा रहा था। सुबह ना जाने कैसे ड्राइवर ने ट्रेलर को अंडर ब्रिज की तरफ मोड़ दिया। उसने ट्रेलर को सीधे अंडरब्रिज में डाल दिया। ट्रेलर की हाइट अधिक होने से वो अंडरब्रिज को तोड़ता हुआ उसमें फंस गया।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन बुलाई गई और ट्रेलर को खींचकर ब्रिज के अंदर से बाहर निकाला गया। क्रेन से खींचने के दौरान ब्रिज का ऊपरी ढांचा पूरी तरह से टूट गया। इसके चलते ब्रिज से आवागमन को बंद करना पड़ा। ट्रैफिक डीएसपी का कहना है कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी है। उसके इंजीनियर यहां आए हैं और ब्रिज का टूटा हिस्सा निकलवाने में लगे हैं। सुपेला पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…