छत्तीसगढ़

CG : अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 23 माताओं का किया सम्मान …

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, कैम्पियन स्कूल परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 23 माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलंबिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमन कुमार झा रहे। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया सिंह, समाज सेविका श्रीमती सुनीता चौधरी और व्यवसायी पृथ्वीपाल भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी सम्मानित माताओं को प्रशस्ति पत्र और कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी का तृतीय स्थापना दिवस भी मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान आमासिवनी केंद्र में आयोजित निःशुल्क ड्रेस डिजाइनिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 9 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजकों ने इसे महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमन कुमार झा ने अपने संबोधन में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशि अग्रवाल और प्राची अग्रवाल ने किया। समारोह की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जी.के. भटनागर द्वारा अतिथियों का पौधे और कॉफी मग भेंट कर स्वागत करने से हुई।

अपने संबोधन में जी.के. भटनागर ने कहा कि माताएं समाज की वास्तविक प्रेरणा शक्ति हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका बरखा बिसेन ने अपनी मधुर प्रस्तुति से समां बांधा, वहीं समाज सेविका रचना गोयल ने सामाजिक कार्यों के अनुभव साझा किए। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और जलपान के साथ हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

CG : बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा …

रायपुर : बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने…

36 seconds ago
CG : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ …

CG : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ …

एमसीबी/ नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में आज आयोजित गरिमामय समारोह में…

11 minutes ago
दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, पत्थरबाजी और 15 KM जाम पर दिया बड़ा बयान

दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, पत्थरबाजी और 15 KM जाम पर दिया बड़ा बयान

दतिया  मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में शनिवार को हिंसा भड़क गई. बीजेपी के वरिष्ठ…

21 minutes ago
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन…

1 hour ago
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

1 hour ago