सम्मान समारोह, कार्यशाला सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला, सेमीनार, जागरूकता शिविरों आदि का आयोजन शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से कराया जाएगा।
कलेक्टर ने जिला मुख्यालय से लेकर खण्ड स्तर, नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचातयों में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन कराने एवं किए गए कार्यक्रम की प्रतिवेदन के साथ फोटोग्राफ इत्यादि जिला कार्यालय समाज कल्याण कोरबा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…
जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…
रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…
ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…