अंबिकापुर । सरगुज़ा संभाग के दरिमा स्थित माँ महामाया विमानपत्तन से शुरू हुई उड़ान सेवा विमानन कंपनी की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

आलम ये है कि मौसम की खराबी का हवाला देते हुए करीब 2 माह से हवाई सफर बंद हैए जिससे आम लोग तो मायूस है ही साथ ही एयरपोर्ट एथॉरिटी को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हद तो ये है किए भले ही हवाई सफर चालू नही है लेकिन सिक्युरिटीए एयरपोर्ट ऑपरेशनए मेडिकल और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है।

19 दिसम्बर को जब रायपुर से अम्बिकापुर हवाई सेवा की शुरुवात की गई तो ऐसा लगा किए अब सरगुजा भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और संभाग के लाखों लोगो को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा।

19 सीटर फ्लाइ बिग विमान सेवा से इसकी शुरुवात की गई जिसका रूट रायपुर से अम्बिकापुरए अम्बिकापुर से बिलासपुरए बिलासपुर से अम्बिकापुर और अम्बिकापुर से रायपुर तय किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *