बीजापुर। जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ डीआरजी जवान के बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से जवान झुलस गया।
उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।ज्ञात हो कि कांकेर जिले के नरहरपुर में रहने वाला भूपेंद्र नानहरे ;25 वर्षद्ध वर्ष 2021 से डीआरजी में आरक्षक के पद पर बीजापुर में पदस्थ है।
कोतवाली थाना से ड्यूटी खत्म होने के बाद भूपेंद्र सोने के लिए बीजापुर के न्यू पुलिस लाइन में अपने कमरे में आ गया।
जवान को विभाग की ओर से दिए गए गैस सिलेंडर लीक हो रहा थाए इसकी जानकारी नहीं थी। जवान कमरे में आने के बाद अपने कमरे का पंखा चालू करने के साथ ही अगरबत्ती जलाकर सो गया। रात करीब 12 बजे के लगभग अचानक बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
इस घटना में जवान के हाथए पैर झुलस गए। ब्लास्ट का आवाज आने पर पुलिस लाइन में मौजूद अन्य जवान भूपेंद्र के कमरे में आयेए जहाँ से उसे बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…