छत्तीसगढ़

CG : अंबेडकर की सबसे बड़ी मूर्ति बना रहे अंकुश देवांगन

भिलाई। बाबा साहेब अंबेडकर की छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अंकुश देवांगन कर रहे हैं। इस आकर्षक और नयनाभिराम कलाकृति की ऊंचाई लगभग 15 फीट है। जिसे देखने मरोदा स्थित अंकुश शिल्पांगन में लोगों का तांता लग रहा है। मूर्तिकार अंकुश देवांगन समकालीन भारतीय कलाजगत के एक शीर्षस्थ स्तंभ हैं जिन्होंने देश के अनेक शहरों में भव्यतम कलाकृतियों का निर्माण किया है। भिलाई के सिविक सेंटर का कृष्ण अर्जुन रथ, रूआबाधा का पंथी चौक, बोरिया गेट का प्रधानमंत्री ट्राफी चौक, सेक्टर 1 का श्रमवीर चौक, सेक्टर 8 का एथिक्स पार्क और भिलाई निवास का नटराज उनके कृतियों का लोहा मनवाती है।

अंकुश ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े अंबेडकर साहब की प्रतिमा बनाने के लिए उन्होंने देश भर में बनी सैकड़ो प्रतिमाओं और बाबा साहब की ओरिजिनल फोटो पर विगत दो तीन वर्षों का शोध अध्ययन किया है। जिसके परिणामस्वरूप यह प्रतिमा बन रही है। अंबेडकर साहब की हूबहू और विशालकाय प्रतिमा बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ी कलाजगत के प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी, बी.एल.सोनी, विजय शर्मा, मोहन बराल, मीना देवांगन, प्रवीण कालमेघ तथा साहित्यकार मेनका वर्मा ने अंकुश को बधाई दी है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

15 minutes ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

35 minutes ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

40 minutes ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

50 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

1 hour ago
एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

एक व्यक्ति सिर्फ एक बार ही बने प्रधानमंत्री’ याचिका पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस

इंदौर  एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट…

1 hour ago