छत्तीसगढ़

CG : अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. दो दिन की बरिश में रायपुर को जमकर भिगोने के बाद मौसम ने करवट ले ली है. इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. अब बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने का इंतजार है. इस बीच अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना हुआ है तथा इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तरप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बना कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और वहां से पूर्व-दक्षिण-पश्चिम की ओर मिजोरम तक स्थित है. मौसम विभाग ने रायपुर शहर और आसपास के लिए शनिवार का स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं बादल के गरजने और चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की आसार हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

सरगुजा। अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के आसपास बिक रहे प्रसाद को लेकर एक…

1 minute ago
CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना रहता…

11 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती…

13 minutes ago
राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…

21 minutes ago
राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

23 minutes ago