छत्तीसगढ़

CG : अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए शहर में निकाली गई रैली

अग्नि दुर्घटना के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बिलासपुर, नगरसेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आज से 81 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्नि दुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीद अग्निशमन के कर्मचारी को श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्नि दुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉक ड्रील आदि माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।
         इसी अनुक्रम में आज जिला बिलासपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को अग्नि सुरक्षा जागरूकता हेतु डी.आई.जी नगरसेना एसडीआरएफ एस. के. ठाकुर द्वारा सवेरे साढ़े 8 बजे हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में फायर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बिलासपुर के मुख्य चौक चौराहे – मुंगेली नाका से प्रारंभ होकर नेहरू चौक-कम्पनी गार्डन-गोल बजार-श्याम टॉकिज-गांधी चौक-तारबहार चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-व्यापार विहार चौक-रिंग रोड 2-मंगला चौक होते हुये वापस मुंगेली नाका के पास संपन्न हुई। इस फायर रैली कार्यक्रम के द्वारा बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें, इस संबंध में जानकारी दी गई।
         रैली के दौरान श्री एस. के. ठाकुर डी.आई.जी. एवं संचालक, एसडीआरएफ प्रशिक्षण केन्द्र परसदा बिलासपुर तथा प्रभारी डिवीजनल कमाण्डेन्ट एवं श्री दीपांकुर सामुएल नाथ जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बिलासपुर के अतिरिक्त नगरसेना, एसडीआरएफ (परसदा एवं बिलासपुर), फायर के कर्मचारी के अलावा नगरसेना के लगभग 2 सौ महिला/पुरूष नगर सैनिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

31 seconds ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

42 seconds ago
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…

3 minutes ago
CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…

6 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

11 hours ago