CG : अचानकपुर में कृषि और इको-पर्यटन का अनोखा संगम…

देवहिल नेचर रिसॉर्ट के साथ जैविक खेती को बढ़ावा

रायपुर,

देवहिल नेचर रिसॉर्ट के साथ जैविक खेती को बढ़ावा

बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा ग्राम अचानकपुर (ब्लॉक कसडोल) में एक नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कृषि और इको-पर्यटन को आपस में जोड़ा गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को परंपरागत और जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और पोषण सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

इस के तहत ग्रामवासी अचानकपुर एवं देवहिल नेचर रिसॉर्ट के सहयोग से किसानों को कोदो, दुबराज, विष्णुभोग धान और देसी अरहर जैसी पारंपरिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने की दिशा में प्रशिक्षण और सहयोग दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को रसायन मुक्त खेती करने में मदद मिल रही है। जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्यवर्धक अनाज उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का उद्देश्य है कि आने वाले पर्यटक देवहिल नेचर रिसॉर्ट में रुकते हुए गांव की खेती को करीब से देखें और कृषि पर्यटन का अनुभव लें। इस तरह न केवल ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय संस्कृति और कृषि विरासत का भी प्रचार होगा।

देवहिल रिसॉर्ट में इन्हीं जैविक उत्पादों से बने खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादन को बाजार मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इस पहल में ग्राम के किसान रामसिंह, पानसिंह, फूलसिंह और रामायण बरिहा सहित अनेक किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और जैविक बीजों की बुवाई शुरू कर दी है।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन और परंपरागत खेती के पुनर्जीवन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है जिसके लिए वन विभाग के एसीएफ (प्रशिक्षु) गजेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा और बीएफओ योगेश सोनवानी ग्रामीणों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

5 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago