कांकेर । जिले के पखांजुर अंतर्गत कापसी वन परिक्षेत्र में आने वाले महला के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मादा हिरन को ठोकर मार फरार हो गया, इस घटना में मादा हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जहाँ विभाग के द्वारा हिरण के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई।मामले के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कापसी वन परिक्षेत्र के महला के पास सुबह एक मादा हिरण का शव देखा गया, ग्रामीणों का कहना था कि रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी जब वे जंगल लकड़ी बीनने के लिए जा रहे थे तो सड़क पर मादा हिरण का शव देखा गया।ग्रामीणों ने बिना देर किये इसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को दी, अधिकारियों ने बताया कि मादा हिरण सड़क पर निकलने के कारण अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, जिससे कि हिरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया होगा, फिलहाल शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…