छत्तीसगढ़

CG : अटल जी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं : दीपेश साहू…

बेमेतरा । भारत रत्न, युगदृष्टा एवं छत्तीसगढ़ के शिल्पकार स्व. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के 152 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इसी क्रम में नगर पंचायत बेरला में आयोजित कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नव-निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सादर नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अवधेश सिंह चंदेल एवं रजक कार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक साहू ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा, विचार और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि अटल परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल है, जहाँ अटल जी के विचार, राष्ट्रभक्ति एवं लोकतांत्रिक सोच को जीवंत रखा जाएगा। यह परिसर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

विधायक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बुनियादी ढांचे का विकास, जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की भावना अटल जी की सोच का ही विस्तार है। उन्होंने नगर पंचायत बेरला के नागरिकों को इस सौगात के लिए बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत देश एवं प्रदेश में शासन द्वारा जनहितकारी नीतियों और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में शासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसानों के लिए समर्थन मूल्य, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ बुनियादी ढाँचा—इन सभी योजनाओं के माध्यम से विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

इस अवसर पर बेरला मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, जनपद सदस्य, पार्षदगण, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

2 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

2 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

2 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

2 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago