छत्तीसगढ़

CG : अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया – बृजमोहन

रायपुर  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक देशभक्त और सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सर्वसाधारण के विकास की ओर ध्यान दिया, उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन में शुचिता लाने का प्रयास किया। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड में महाराजबंद तालाब के समीप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में स्वर्गीय वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने महाराजबंद तालाब के पास स्थित चौक का नामकरण अटल जी के नाम पर अटल चौक करने की घोषणा की। साथ ही अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा भी की। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से कुशल नेतृत्व से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व पटल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास में हरसंभव योगदान दिया। उन्होंने पक्की सकड़ों का जाल बिछाया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव पक्की सड़कों से जुड़ गए हैं। बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत की। उनके कार्यकाल के दौरान ही मोबाईल नेटवर्क पूरे देश में फैला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी ने देश को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। उनकी इस योजना की भनक विश्व के बड़े-बड़े देशों को भी नहीं लगी। स्वर्गीय वाजपेयी के यशस्वी कार्याें को स्कूली बच्चों तक पहुंचाने की जरूरत है। मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आमजनों और स्कूल-कॉलेज की बच्चों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में निबंध, भाषण, कविता और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर, डॉ. राधा बाई कॉलेज मठपारा, जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मठपारा स्कूल के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद श्रीमती मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, श्रीमती सरिता वर्मा, मनोज वर्मा, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती सीमा कंदोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

5 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

5 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

5 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

5 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

5 hours ago