छत्तीसगढ़

CG : अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक कमल किशोर सोन का कोंडागांव जिला भ्रमण

कोण्डागांव, कोंडागांव जिले के भ्रमण के दौरान  अतिरिक्त सचिव भारत सरकार एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक कमल किशोर सोन और एरिया अधिकारी उमेश भारद्वाज द्वारा विकासखंड फरसगांव के ग्राम जुगानीकलार में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित एकल ग्राम पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता जी.एल. लखेरा,  अधीक्षण अभियंता कैलाश मढ़रिया,अधीक्षण अभियंता आर के शुक्ला स्थानीय कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे, सहायक अभियंता सी पी सोनवानी, उप अभियंता अजय टोप्पो उप अभियंता कुमारी निभा कोर्राम, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम जुगानीकलार में जल जीवन मिशन अंतर्गत 215.03 लाख रूपए लागत की योजना स्वीकृत है तथा 65 किलोलीटर क्षमता की 01 आर.सी.सी. ऊँची पानी टंकि एवं 1 सौर टंकी है टंकियों के माध्यम से 409 घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है। 


    निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जुगानीकलार की सरपंच संगीता नेताम ने बताया कि योजना प्रारंभ होने के बाद अब ग्रामीणों को हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, बल्कि घर-घर स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। 
    निरीक्षण के दौरान योजना के संचालन, जल वितरण प्रणाली तथा पानी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। वर्षा ऋतु के पूर्व एवं पश्चात अधिक से अधिक जल परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वर्ष में दो बार जल टंकियों की सफाई करने के निर्देश भी दिए गए


    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि  ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षित कर मिशन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नियमित अंतराल में पानी की टंकियों की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत परिवारों हेतु निर्मित शौचालयों के उपयोग के संबंध में ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के उचित निपटान हेतु ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को आवश्यक समझाइश दी गई।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाना हमारा लक्ष्य : राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

29 minutes ago
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…

54 minutes ago
सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

सीधी के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दम्पति एवं दो बच्चों को त्वरित सहायता पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया

भोपाल  सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा

इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…

1 hour ago
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

2 hours ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

2 hours ago