छत्तीसगढ़

CG : अधिकारियों को दिये तैयारी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश…

नारायणपुर । कलेक्टर नम्रता जैन एवं पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के द्वारा 31 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम एवं अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवें संसकरण के तैयारी संबंधी शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के परेड ग्राउंड का जायजा लिया। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी संबंधी निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रशस्ति पत्र, मेडल और सड़क मरम्मत संबंधी कार्यों को समय पर पूर्ण करें। कलेक्टर जैन ने जिले में मैराथन के सफल आयोजन हेतु किये जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली।

परेड ग्राउंड के निरीक्षण पश्चात् मैराथन रूट पुराना बस स्टैण्ड, जय स्तंभ चौक, माड़िया चौक होते हुए बाजार स्थल बखरूपारा, अटल परिसर, जगदीश मंदिर, सोनपुर रोड, चांदनी चौक, नगरपालिका कार्यालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, इमलीपदर, ब्रेहबेड़ा, कुरूषनार होते हुए बासिंग पहुंचकर वहां समापन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कनेक्टीविटी हेतु वाईफाई की व्यवस्था करने निर्देश दिये।

कलेक्टर जैन ने बासिंग तक सड़कों में 16 जगहों पर स्वागत प्वाइंट में ड्यूटी लगाकर धावकों का उत्साहवर्धन करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान, आरईएस के कार्यपालन अभियंता रमेश कुमार नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

30 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

35 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

40 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago