छत्तीसगढ़

CG : अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए…

बालोद । कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अलावा राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन के कार्य तथा अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई की भी गहन समीक्षा की।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों से अवैध कब्जा हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने तहसीलदार मार्री बंगला देवरी से पसौद से दुर्ग मार्ग में अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अविवादित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

16 minutes ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

21 minutes ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

1 hour ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago
जांजगीर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने कई अफसरों के किए तबादले

जांजगीर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने कई अफसरों के किए तबादले

जांजगीर-चांपा. पुलिस महकमे की कार्यशैली में कसावट के लिहाज से जांजगीर-चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार…

2 hours ago