CG : अधिकारी के पालतू तोते को पकड़ने जुटा रहा अमला, रेस्क्यू के चक्कर में पानी की बर्बादी …
नारायणपुर। नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। तोते को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची और पानी की तेज बौछारें डाली। उसे नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, यह तोता किसी अधिकारी का है, लेकिन उस अधिकारी का नाम पता नहीं चल सका है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ओबीसी बॉयज हॉस्टल परिसर के पास कहीं से आकर एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। लंबे समय तक वहीं बैठा रहा। वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें डाली। तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था और उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहाया गया, जबकि इलाका पहले से ही भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…