छत्तीसगढ़

CG : अधिकारी बताकर पुलिसवालों को धमकाया, जांच में फर्जी निकला

दुर्ग। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो का फर्जी आईडी कार्ड लेकर घूमने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहन सीजी 05 एबी 7335 कार वहां से गुजरी। पुलिस वालों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो नहीं रुका।

जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा। उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने वो कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी। उन्होंने पाया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है। वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन को जब्त किया और उसे जेल भेजा।

kgnews

Recent Posts

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ प्रदेश में मानसून की…

9 minutes ago
तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय नहीं जाएगा! परिवार ने गनियारी स्थित कौशल्या निवास में सहेजने का लिया फैसला

दुर्ग देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित तीजन बाई का ऐतिहासिक…

14 minutes ago
राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

10 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

11 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

11 hours ago