बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूली छात्राएं 50 साल की अधेड़ से परेशान हैं। उनका कहना है कि, अधेड़ रास्ता रोककर कपड़े उतार कर नग्न प्रदर्शन करता है। विरोध करने पर बीते बुधवार को आरोपी ने एक छात्रा से मारपीट भी की। उसके सीने पर लात मारी। छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान छात्राओं ने घटना की शिकायत मोपका चौकी में की थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही थानेदार ने ध्यान दिया। इसके बाद छात्राएं SP दफ्तर पहुंचीं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मोपका स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि, एक अधेड़ स्कूल से जाते और आते समय उन्हें रोककर छेड़छाड़ करता है। उन्हें दूर से आते देख अपने सारे कपड़े उतार देता है। इसके बाद गंदी हरकत करते हुए इशारा करता है। बीते बुधवार को उसने एक बच्ची को रोक लिया। बच्ची ने उसकी गंदी हरकतों का विरोध किया, तब उसने छात्रा से मारपीट कर दी। यहां तक उसके सीने पर लात मारी। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चियों की छुट्टी कराने लगे। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य ने कारण पूछा तब उन्होंने पूरी बात बताई।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…