CG : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, मची चीख-पुकार …CG : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, मची चीख-पुकार …

बीजापुर: जिले के भोपालपटनम से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। काम की तलाश में पलायन कर रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दर्जनभर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जिले के भोपालपटनम इलाके से मजदूर काम की तलाश में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार की सुबह सोमनपल्ली के पास पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर रेफर किया गया है। वही अन्य घायलों का उपचार भोपालपटनम अस्पताल में किया जा रहा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के आसरली थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली के पास आज सुबह यह हादसा हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *