छत्तीसगढ़

CG : अनुदान पर ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रों के लिए आवेदन 15 मई से

’चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण’

    रायपुर, अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों (जैसे- डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) के लिए किसान चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1) आवश्यक हैं।

    छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) प्रणाली के अंतर्गत कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर, शक्ति चलित कृषि यंत्र और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं-  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर हेतु के लिए 07 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जा रहे  है। इसी प्रकार शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों हेतु 11 मई 2026, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    इच्छुक कृषक निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in/का उपयोग करना होगा।

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

17 minutes ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

27 minutes ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

42 minutes ago
CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…

45 minutes ago
CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…

49 minutes ago
CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…

56 minutes ago