छत्तीसगढ़

CG : अपार्टमेंट में घुसा भालू, लिफ्ट खोलने की भी कोशिश की, CCTV में कैद हुआ…

कांकेर। कांकेर शहर में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हाल ही में दो भालू कांकेर के एक व्यापारी के घर की पार्किंग में नजर आए. यह घटना पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है.यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है. वीडियो में देखा जा सकता है पार्किंग एरिया में दो भालू घूमते हुए दिख रहे हैं और लिफ्ट में भी घुसने की कोशिश करते हैं. इसी बीच एक युवक स्कूटी से पार्किंग की ओर आता है और मोबाइल पर बात करता रहता है. भालू भी वहीं घूमते रहते हैं, वीडियो में देख ऐसा लग रहा है की भालू युवक को देख लुका छुपी खेल रहे हो. हालांकि युवक को पास में भालू के मौजूद होने की भनक नहीं लगती है. तभी दूसरा युवक स्कूटी से आता है और वह जैसे ही भालू को देखा है तो वहीं गाड़ी छोड़कर तेजी भाग जाता है और उसे देखकर वहां मौजूद दूसरा युवक भी जान बचाकर भागता है.रोजाना भालुओं के आमद से शहरवासी परेशान है. भालू भोजन-पानी की तलाश में रोजाना आबादी वाले इलाके में पहुंचते हैं. इस तरह की घटना से वन विभाग की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

2 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

2 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

2 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

2 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

3 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

3 hours ago