CG : अब तक 1020 किसानों ने किया 50.5643 हेक्टेयर रकबा समर्पण

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अपने वास्तविक रकबे में उत्पादित धान का विक्रय करने के बाद शेष रकबा किसानों द्वारा समर्पित किया जा रहा है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों द्वारा जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उतने रकबे को छोड़कर शेष रकबा समर्पण किया जा रहा है। जिले में अब तक 19 धान खरीदी केंद्रो से संबद्ध 1020 किसानों द्वारा कुल 50.5643 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र कोडगार के 35 किसानों द्वारा 3.1790 हेक्टेयर, खोडरी के 49 किसानों द्वारा 1.4370 हेक्टेयर, जोगीसार के 5 किसानों द्वारा 0.1180, गौरेला के 52 किसानों द्वारा 0.6078 हेक्टेयर, तरईगांव के 55 किसानों द्वारा 2.0848, देवरीकला के 67 किसानों द्वारा 6.2266 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।
               इसी तरह धनौली के 37 किसानों द्वारा 1.9840 हेक्टेयर, नवागांव पेण्ड्रा के 116 किसानों द्वारा 4.9620 हेक्टेयर, पेण्ड्रा के 117 किसानों द्वारा 7.1976 हेक्टेयर, बंशीताल के 48 किसानों द्वारा 3.5964 हेक्टेयर, भर्रीडांड़ के 8 किसानों द्वारा 0.3890 हेक्टेयर, मेढुका के 74 किसानों द्वारा 4.8890 हेक्टेयर, तेंदुमुड़ा के 21 किसानों द्वारा 0.8910 हेक्टेयर, मरवाही के 28 किसानों द्वारा 1.6950 हेक्टेयर, लरकेनी के 109 किसानों द्वारा 5.0911 हेक्टेयर, लालपुर के 78 किसानों द्वारा 2.7501 हेक्टेयर, निमधा के 65 किसानों द्वारा 1.2970 हेक्टेयर, परासी के 19 किसानों द्वारा 1.1950 हेक्टेयर और धान उपार्जन केंद्र सिवनी के 37 किसानों द्वारा 0.9739 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

48 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

52 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

1 hour ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago