छत्तीसगढ़

CG : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, स्टूडेंट्स में खुशी

कांकेर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित सेन्ट्रल लाइब्रेरी अब सप्ताह के सभी दिनों में विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया है।

लाइब्रेरी में वर्तमान में पाँच बैचों में प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रति बैच लगभग 130 छात्र शामिल होते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 600 से अधिक छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब लाइब्रेरी रविवार (अवकाश दिवस) को भी पूर्ववत सुबह0 7 से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। सीईओ मंडावी ने बताया कि व्यापम, पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि वे रविवार को भी अध्ययन करना चाहते हैं। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

रविवार को भी लाइब्रेरी में प्रतिदिन की तरह 200 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। छात्रों की सुविधा हेतु लाइब्रेरी में शुद्ध पेयजल, वातानुकूलन, उपयुक्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही आवश्यक अध्ययन सामग्री व पुस्तकें समय पर विद्यार्थियों को मुहैया कराई जा रही हैं।जिला प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे रविवार सहित सभी दिनों में लाइब्रेरी में उपस्थित होकर इसका अधिकतम लाभ उठाएं।

kgnews

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

23 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

28 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

53 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago