रायपुर। अभनपुर पुलिस ने जशपुर से काम की तलाश में रायपुर आई एक युवती के साथ गैंगरेप के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. एफआईआर नौ महीने बाद और सीधे सीएम के जशपुर कैम्प कार्यालय से मिले दिशा निर्देश के बाद दर्ज की गई. पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार करते हुए जांच जारी होने की बात कह रही है लेकिन चर्चा है कि एक आरोपी राज्य में पदस्थ अधिकारी का भाई होने के कारण सूक्ष्म जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस महकमे में इस पूरी घटना की चर्चा होने लगी है. मामला 9 महीने पुराना बताया गया है. युवती कामकाजी है और जशपुर इलाके की है. सीएम के गृह जिले की पीड़िता होने के बाद भी आरोप है कि रायपुर में सीधे उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. तब पीड़िता जशपुर गई और वहां बगिया में सीएम कैम्प कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत बताते हुए ज्ञापन सौंपा. तब वहां से मामले की जांच व कार्रवाई के आदेश जारी हुए.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…