CG : अभनपुर में बड़े जुआरी गिरफ्तार, मर्सिडीज कार आईफ़ोन और 6 लाख नकदी जब्त ...
रायपुर। पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी रेड कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 02 आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l नगद राशि: ₹6,34,000/- एक ताश की गड्डी एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944) 02 नग आईफ़ोन
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…
रायपुर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…