रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद शव को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। मृतक का शव मिट्टी में आधा दबा था और आधा बाहर निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस पहुंची है।
साथ ही घटना की जांच की जा रही है। दरअसल, अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज शव को देखा। शव मिट्टी में आधा दबा हुआ था और एक हाथ, पैर निकला हुआ था, बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज थी।
मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा निवासी शदाणी दरबार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, मृतक को किसने मारा और इसके पीछे का कारण क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…