छत्तीसगढ़

CG : अलेक्जेंडर खदान से लगी जमीनों में हो रही अवैध खुदाई,

गरियाबंद. देवभोग तहसील के सेनमूडा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध एलेक्जेंडर खदान से लगे जमीन के कुछ हिस्सों में अवैध खुदाई हो रहा है. गुरुवार को तहसीलदार चितेश देवांगन जब निरीक्षण में पहुंचे तो उन्हें खुदाई के प्रमाण मिले.

तहसीलदार ने बताया कि खदान के घेरे वाले जमीन से लगा हुआ रकबा कुंती बाई व माधो का है. इसी रकबे में दो अलग-अलग जगह खनन के प्रमाण मिले हैं. खनन करता एक जमीन में 7 से 8 फिट का लम्बा सुरंग नुमा खुदाई किए हुए हैं. खुदाई के बाद धुले मिट्टी को खोदे गए भाग में ला कर पाटने का भी प्रमाण मिला है, फसल कटाई के बाद की खुदाई है जिसे देख कर सप्ताह भर पहले की खुदाई का अनुमान अफसर लगा रहे.

नजारा देखने के बाद तहसीलदार ने ग्राम कोटवार और अन्य प्रतिनिधि को ध्यान रखने की बात कही है. कोटवार को अलर्ट कर खनन की स्थिति में सूचना देने को भी कहा है.

तहसीलदार देवांगन ने कहा कि मामले की सूचना आला अफसरों को दे रहे हैं,उनके मार्ग दर्शन में आगे की कार्यवाही करेंगे. खदान वाली जमीन से सब कुछ बाहर निकाल लिया,पड़ोसी जमीन होती है अवैध खुदाई  1987 में आदिवासी सहदेव नेताम की जमीन में एलेक्जैंडर निकले की पुष्टि हुई थी. अविभाजित मध्यप्रदेश में माइनिंग कार्पोरेशन ने खदान वाले 12 डिसमिल जमीन पर घेरा डाल दिया. 2009 तक यहां सुरक्षा में सशस्त्र जवान भी तैनात रहे. इस बीच कार्पोरेशन ने पूर्वेक्षण के नाम पर चिन्हांकित स्थल में गहरी खाई कर सैकडो ट्रिप मिट्टी निकाल लिया. रिकार्ड में भले ही इस  खुदाई से 418 टुकड़े अलेक्जेंड के निकलना बताया. पर सारे राज्य को इस खुदाई व खुदाई से निकले मिट्टी तत्कालीन सत्तासीन नेताओं के घर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी है.

 90 के दशक में अलेक्जेंडर की तस्करी जम कर हुई थी. 2010 के बाद जब सुरक्षा हटाया गया तो दोबारा  खुदाई शुरू हुई,लेकिन इस बार से अवैध खनन चिन्हांकित खदान के बजाए आस पास के जमीन में होता रहा. कीमती पत्थर निकलने की पुष्टि भी हुई है.

 जमीन के मालिक आज भी कच्चे झोपड़ी में_ जिस सहदेव की जमीन पर कीमती रत्न निकले उसके परिवार के सदस्य से ही जमीन की चौकीदारी कराई. अधिग्रहण की प्रकिया में त्रुटि होने के कारण कीमती जमीन के मालिक को दो दशक बाद भी मुआवजा नहीं मिला.उत्तराधिकारी प्यारी सिंह को 1995 में नौकरी से निकाल दिया गया. जमीन आज भी तार के घेरे में है.लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में खदान का जिक्र तक नहीं है. इसलिए सहदेव के वारिसों को आज भी इस जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. प्यारी का परिवार आज भी कच्चे झोपड़ी में रहता है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

रायपुर। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ऐसी…

39 minutes ago
CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

एमसीबी। जिले के युवाओं के लिए रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…

46 minutes ago
कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव. बड़े कनेरा में आयोजित समाधान शिविर केवल शिकायतों का मंच नहीं बल्कि विकास का…

56 minutes ago
CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

जगदलपुर। अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा…

1 hour ago
CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत…

1 hour ago
CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

महासमुन्द। मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस…

1 hour ago